फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Budget became a hindrance in repairing 603 roads

Sultanpur News: 603 सड़कों को दुरुस्त कराने में बजट बनी बाधा

Fri, 09 May 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 09 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Budget became a hindrance in repairing 603 roads
सुल्तानपुर। बीते वित्तीय वर्ष में स्वीकृत 603 सड़कों को दुुरुस्त कराने में बजट की बाधा खड़ी हो गई है। नवीनीकरण, मरम्मत समेत अन्य कार्यों के लिए मामूली बजट जारी होने से बरसात के पहले कार्य पूरा करने में दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। फर्मों की मांग के बाद विभाग भुगतान नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

फरवरी व मार्च में शासन ने नई सड़कों, बड़ी संख्या में सड़कों के नवीनीकरण, विशेष मरम्मत व चौड़ीकरण का बजट जारी करते हुए स्वीकृति दी। इसमें मरम्मत व नवीनीकरण व विशेष मरम्मत की कम दूरी वाली करीब 603 सड़कें हैं। स्वीकृति के सापेक्ष इन सड़कों के लिए शासन ने मामूली धनराशि आवंटित की थी। कार्य शुरू कराने के बाद लोक निर्माण विभाग के सामने ठेकेदारों के भुगतान की दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। इसकी वजह से कार्य में सुस्ती आ गई है। बजट के अभाव में करीब 96 करोड़ रुपये से बनाई जा रहीं सड़कों का कार्य बरसात के पहले पूरा कराने की समस्या विभाग के सामने खड़ी हो गई है। करीब एक माह बाद बरसात का मौसम शुरू होने पर इन सड़कों का कार्य पिछड़ने के आसार बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन


100 से अधिक सड़कों का कार्य पूरा
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि सैकड़ा भर से अधिक सड़काें का कार्य पूरा हो गया है। बजट मिलने पर बरसात के पहले कार्य को पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed