फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bones responding to running between two buildings

Sultanpur News: दो भवनों के बीच भागदौड़ में जवाब दे रहीं हड्डियां

Sat, 22 Mar 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bones responding to running between two buildings
नई बि​ल्डिंग की बंद पड़ी लिफ्ट।-
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में सुविधाओं की आधी-अधूरी शिफ्टिंग मरीजों के लिए सिरदर्द बन गई है। ओपीडी, रजिस्ट्रेशन व दवा काउंटर नई बिल्डिंग में संचालित हैं, जबकि एक्सरे, फिजियोथेरेपी व सांस रोग समेत आयुष विंग पुरानी बिल्डिंग में ही हैं। इसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी हड्डी के मरीजों को हो रही है। दो भवनों के बीच दौड़ में उनकी हड्डियां जवाब दे रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अहिमाने निवासी 74 वर्षीय फूलचंद्र अपने आठ वर्षीय पोते के साथ घुटने का इलाज कराने पहुंचे थे। उन्हें चलने में काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा था। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वह नई बिल्डिंग पहुंचे। वहां परचा बनवाने के बाद ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लिया। डॉक्टर ने उन्हें एक्सरे के लिए पुरानी बिल्डिंग में भेजा। किसी तरह वह एक्सरे विभाग पहुंचे और एक्सरे कराया। इसके बाद बताया गया कि प्रिंटर खराब है, रिपोर्ट मोबाइल से फोटो खींचकर ही मिलेगी। उनके पास मोबाइल नहीं था। फिर बिना रिपोर्ट के ही वह नई बिल्डिंग हांफते हुए पहुंचे और डॉक्टर से लिखाकर दवा ली। इसी तरह कई अन्य मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


नहीं चल रही लिफ्ट, महिलाओं व बुजुर्गों को दिक्कत
नई बिल्डिंग की लिफ्ट अभी बंद है। इससे मरीजों को पहले, दूसरे व तीसरे फ्लोर पर जाने के लिए सीढि़यों का सहारा लेना पड़ रहा है।

बाहर यूरिनल की व्यवस्था नहीं
नई बिल्डिंग में बाहर यूरिनल की व्यवस्था नहीं है। इससे मरीजों व तीमारदारों को यूरिनल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

जल्द दूर हो जाएंगी समस्याएं
प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि अभी कुछ परेशानियां हैं। मरीजों की सुविधा का ख्याल रखते हुए जल्द ही समस्याओं को दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed