फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Block chief gets dual responsibility, six divisional presidents and district representatives declared

Sultanpur News: ब्लॉक प्रमुख को दोहरी जिम्मेदारी, छह मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि घोषित

Wed, 10 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 10 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Block chief gets dual responsibility, six divisional presidents and district representatives declared
सुल्तानपुर। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर जिला चुनाव अधिकारी व एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने पार्टी के बचे छह मंडल अध्यक्ष और छह जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की। जारी सूची में भदैंया ब्लॉक प्रमुख को दोहरी जिम्मेदारी मिली है। अब राजेंद्र वर्मा ब्लॉक प्रमुख के साथ पार्टी का कार्य देखेंगे।
विज्ञापन

भाजपा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि लंभुआ विधानसभा के कंधईपुर मंडल का अध्यक्ष भदैंया ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा व जिला प्रतिनिधि अनिल तिवारी को बनाया गया है। सुल्तानपुर विधानसभा के लोहरामऊ मंडल का अध्यक्ष सोहनलाल निषाद व जिला प्रतिनिधि राम अभिलाष सिंह को बनाया गया है। शिवनगर मंडल का अध्यक्ष मनीष तिवारी व जिला प्रतिनिधि संतोष सिंह, गोशैसिंहपुर का मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह व जिला प्रतिनिधि शोभनाथ यादव, कादीपुर मंडल का अध्यक्ष दरगाही निषाद व जिला प्रतिनिधि भूपेंद्र पाठक और अखंडनगर मंडल का अध्यक्ष दुष्यंत सिंह व जिला प्रतिनिधि हौसला राजभर को बनाया गया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आगामी पंचायत व 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा पर डॉ. एमपी सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, गिरीश नारायन सिंह, करूणा शंकर द्विवेदी व अन्य ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed