{"_id":"6a9716b38ef0a59c840ba5f6","slug":"bjps-election-preparations-2156-booths-verified-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-164079-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भाजपा की चुनावी तैयारी, 2156 बूथों का हुआ सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भाजपा की चुनावी तैयारी, 2156 बूथों का हुआ सत्यापन
Tue, 01 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में बैठक को संबोधित करतीं मीना चौबे। स्रोत-पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मिशन 2027 के लिए भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। पांचों विधानसभा की सीटें जीतने के लिए पार्टी की ओर से 2156 बूथों का सत्यापन कराया गया है। मंडल स्तर पर बैठक करके समितियों का सत्यापन किया जाएगा।
पार्टी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में जिला प्रभारी मीना चौबे ने कहा कि 2027 में जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का परचम फहराना है। कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के मंत्र को साकार करते हुए तैयारी करने के निर्देश दिए। इसके तहत बुधवार को सभी 26 मंडलों में कार्यसमिति की बैठक कर पदाधिकारियों व सदस्यों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
बूथवार प्रमुख जातियों का अनुमानित डाटा के साथ पक्ष व विपक्ष के प्रमुख नेताओं की सूची तैयार की जाएगी। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि मिशन-2027 की जीत के लिए संगठन को बूथ स्तर तक पूरी ताकत से जुटना होगा। जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि बूथों का भौतिक सत्यापन हो गया है। इस मौके पर डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, घनश्याम चौहान, विजय त्रिपाठी, डॉ. प्रीति प्रकाश, आनंद द्विवेदी, रामेंद्र सिंह राणा, आशीष सिंह, आलोक आर्य, चंदन नारायण सिंह, कुसुमलता मौर्य, रेखा निषाद, प्रदीप शुक्ल मौजूद रहे।