{"_id":"677ec9abfcae20e742074d6c","slug":"bjp-wins-by-cutting-votes-not-by-popularity-ram-bhual-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-125271-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकप्रियता से नहीं, वोट कटवाकर जीतती है भाजपा : राम भुआल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकप्रियता से नहीं, वोट कटवाकर जीतती है भाजपा : राम भुआल
Thu, 09 Jan 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
जानकारी देते सपा सांसद
मोतिगरपुर(सुल्तानपुर)। सपा सांसद राम भुआल निषाद ने पूर्व सांसद मेनका गांधी की शिकायत पर सुप्रीम कोर्ट से जारी नोटिस पर चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकप्रियता से नहीं बल्कि वोट कटवाकर चुनाव में जीतती है। कहा कि पूर्व सांसद की मुख्य याचिका तो पहले ही रद्द हो चुकी है। इस नोटिस से उन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है।
क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार को पूर्व जिपं अध्यक्ष व मौजूदा सदस्य ओपी चौधरी के आवास पर शोक संवेदना जताने के बाद मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद ने कहा कि भाजपा सांसद के कार्यकाल ने इस क्षेत्र को विकास से जुड़े कार्यों में काफी पीछे कर दिया है। देश और प्रदेश में सरकार होने के बावजूद मेनका गांधी ने क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। इसी कारण जिले की अधिकांश सड़के बदहाल पड़ी हैं। इलाज के लिए कोई बढ़िया अस्पताल तक नहीं है। आए दिन किसानों को खाद की किल्लत से जूझना पड़ता है।
इतना ही नहीं जिले में किसानों की एक बड़ी आबादी होने के बाद भी उर्वरक का कारखाना तक लग नहीं लग सका है। पांच फरवरी को मिल्कीपुर विधानसभा के होने वाले उपचुनाव के संबंध में सपा सांसद ने आशंका जताई कि सत्ता के दम पर चुनाव जीतने के भाजपा कोई भी हथकंडा अपना सकती है। आरोप लगाया कि सरकार अभी से बूथ कैप्चरिंग से लेकर अपने चहेते अफसरों को तैनात कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में जुट गई है। इस मौके पर पूर्व सपा विधायक अरुण वर्मा, पूर्व प्रधान रामदीन वर्मा, जयप्रकाश सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा, शैलेंद्र सिंह सहित सपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग व सपा सांसद को जारी की नोटिस
पूर्व सांसद मेनका गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग व सपा सांसद राम भुआल निषाद को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने दोनों को अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। पूर्व सांसद ने चुनाव याचिका दाखिल करने की समय सीमा को चुनौती देने के साथ ही सपा सांसद पर चुनाव में दाखिल हलफनामे में आपराधिक इतिहास छिपाने का आरोप भी लगाया है।
निरीक्षण भवन में सुनीं लोगों की परेशानियां
जिले के दौरे पर आए सपा सांसद ने बुधवार को सुबह पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन व सपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को सुना। इसके बाद जयसिंहपुर, दोस्तपुर, कादीपुर व अखंडनगर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सेदारी के बाद वह शाम को अपने पैतृक आवास के लिए रवाना हो गए।