{"_id":"eb89a68647d4e56b3fdeaa96418428a1","slug":"bjp-suspends-two-divisional-vice-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के दो मंडल अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के दो मंडल अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर में पंचायत चुनाव में पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ ताल ठोंकने वाले दो मंडल अध्यक्षों को भाजपा ने निलंबित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में पार्टी ने एक जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की है। जिला कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई हुई है।
पंचायत चुनाव में पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में उतरने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष धम्मौर महेश सिंह व मंडल अध्यक्ष दूबेपुर सुनील वर्मा को शनिवार को पार्टी ने निलंबित कर दिया। समर्थित प्रत्याशी के बजाय बगावती प्रत्याशी की मदद करने के आरोप में भाजपा ने जिला उपाध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह को भी निलंबित कर दिया। जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत के अनुमोदन पर पार्टी ने पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।