{"_id":"6aeb83b4cc25c65f4e001799","slug":"pistol-and-rifle-shooting-became-the-center-of-attraction-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-168712-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पिस्टल-राइफल शूटिंग बनी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पिस्टल-राइफल शूटिंग बनी आकर्षण का केंद्र
Thu, 05 Nov 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
स्काउट-गाइड रैली में मार्च पास्ट करते छात्र। स्रोत- विद्यालय
सुल्तानपुर। रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज बरवारीपुर में चल रही तीन दिवसीय 31वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का दूसरा दिन उत्साह, रोमांच और अनुशासन से भरपूर रहा। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए जूनियर और सीनियर स्काउट-गाइड ने बुधवार को प्रतियोगिताओं और साहसिक गतिविधियों में जमकर दमखम दिखाया। सिग्नलिंग, दल अभिलेख और प्राथमिक चिकित्सा सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें प्रतिभागियों की कार्यकुशलता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, टीम भावना और नेतृत्व कौशल का मूल्यांकन किया गया।
रैली में पिस्टल शूटिंग, राइफल शूटिंग, टायर क्रॉसिंग और हाई जंपिंग आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। बच्चों ने पूरे जोश के साथ इनमें प्रतिभाग किया। आयोजन को निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाने के लिए बाहर के जिलों से आए अनुभवी प्रशिक्षकों ने सहयोग किया। अमेठी से जिला संगठन आयुक्त स्काउट शशांक यादव, अयोध्या से जिला संगठन आयुक्त मुकेश साहू और अंबेडकरनगर से राष्ट्रपति अवॉर्ड प्राप्त बादल विश्वकर्मा ने प्रतियोगिताओं में मार्गदर्शन दिया। आयोजक सुभाष चंद्र यादव व संचालन जिला संगठन आयुक्त गौरव सिंह ने किया।