{"_id":"6aeb80e09a19bb5e9d0a48e4","slug":"gorakhpur-wins-state-level-girls-wrestling-championship-varanasi-finishes-second-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-168729-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोरखपुर ने जीती प्रदेश स्तरीय बालिका कुश्ती की चैंपियनशिप, वाराणसी दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोरखपुर ने जीती प्रदेश स्तरीय बालिका कुश्ती की चैंपियनशिप, वाराणसी दूसरे स्थान पर
Thu, 05 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरस्कार के साथ विजेता खिलाड़ी व अतिथि। स्रोत- स्टेडियम
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 150 अंकों के साथ चैंपियनशिप अपने नाम की। वाराणसी मंडल 135 अंकों के साथ दूसरे और मेरठ मंडल 85 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
खेल निदेशालय और प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में 16 टीमों की करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 14 मंडलों के अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज और छात्रावास की टीमें शामिल रहीं। समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को विभिन्न भार वर्गों के फाइनल मुकाबले हुए। 40 किलोग्राम वर्ग में अयोध्या छात्रावास की सुनैना ने स्वर्ण पदक जीता। स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की हर्षिता यादव ने 46 किलोग्राम वर्ग में बाजी मारी। रागिनी ने 49, कविता ने 53, अंशिका ने 65 और कौशिकी कुशवाहा ने 69 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वाराणसी की अंदरी पटेल ने 57 और अर्पिता यादव ने 73 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं मेरठ की जाह्नवी ने 61 किलोग्राम वर्ग में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव राजकुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव सत्यवीर यादव, अंतरराष्ट्रीय कोच राम सजन और स्टेडियम कोच संगीता सिंह मौजूद रहीं।