{"_id":"61ad06babb115f2af26391a9","slug":"bjp-sultanpur-news-lko607593017","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने शहर के प्रमुख पार्कों में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने शहर के प्रमुख पार्कों में चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
2. सुल्तानपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में साफ-सफाई करते भाजपाई।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। भाजपा की नगर इकाई ने रविवार को शहर के प्रमुख पार्कों में स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपाइयों की ओर से श्रमदान करके पार्कों की साफ-सफाई के साथ ही आस-पास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल व स्वच्छ भारत अभियान के नगर संयोजक मोहित साहू के संयोजन में शहर के भीमराव अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पदाधिकारियों ने अंबेडकर पार्क परिसर को साफ-सुथरा किया। पार्क में स्वच्छता अभियान के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सीताशरण त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे कार्यों से लोगों के बीच स्वच्छ भारत का संदेश फैल रहा है।
नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक रविवार को संगठन की ओर से शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। इस मौके पर स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल बरनवाल, बूथ अध्यक्ष राम अवध जायसवाल, राधेश्याम शर्मा, आरसी पांडेय, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।