{"_id":"67dc638821137f4ccd014bf5","slug":"bjp-leaders-family-members-heckle-je-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-129126-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जेई से भाजपा नेता के परिजनों ने की धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जेई से भाजपा नेता के परिजनों ने की धक्का-मुक्की
Fri, 21 Mar 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। खोरेपुर गांव में बकाये पर बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे जेई के साथ भाजपा नेता के घर वालों ने धक्का-मुक्की की। जेई का चश्मा और मोबाइल टूट गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गांव में शिवगढ़ उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार को जेई रविशंकर मौर्य के नेतृत्व में टीम बकाया वसूली व कनेक्शन विच्छेदन के लिए पहुंची थी। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल तिवारी के यहां बकाये में काटा गया कनेक्शन जुड़ा पाया गया। टीम दोबारा केबल काटने लगी तो अनिल के घर वालों से विवाद शुरू हो गया।
अवर अभियंता के मुताबिक अनिल तिवारी के पुत्रों गोलू व मोलू ने उनके और टीम के साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौज की। देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने भी दी तहरीर
पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल तिवारी व उनकी पत्नी ग्राम प्रधान उर्मिला देवी का कहना है कि निगम की तरफ से पूर्व में आरसी काटने पर दस हजार रुपये जमा किया गया था। उर्मिला देवी ने तहरीर देकर ऊर्जा निगम की टीम पर घर की महिलाओं के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है।