{"_id":"685457a22d7c3a151a07e3dd","slug":"bjp-celebrates-black-day-on-june-25-surrounds-congress-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-135378-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भाजपा 25 जून को मनाएगी काला दिवस, कांग्रेस को घेरेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भाजपा 25 जून को मनाएगी काला दिवस, कांग्रेस को घेरेगी
Fri, 20 Jun 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर बैठक में हिस्सा लेते भाजपाई।
सुल्तानपुर। 25 जून को भाजपा काला दिवस मनाकर कांग्रेस को घेरेगी। बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में विभिन्न आयोजनों के कार्यक्रम बनाए गए।
जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की बैठक में 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार की ओर से लगाए आपातकाल पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि इस दिवस पर भाजपा लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान करेगी। लोगों को कांग्रेस के आपातकाल के बारे में बताएगी। पार्टी प्रवक्ता विजय रघुवंशी ने बताया कि पार्टी 21 जून को 11 वां विश्व योग दिवस मनाएगी। कार्यक्रम सभी 26 मंडलों में आयोजित होंगे।
वहीं, योग दिवस के लिए मंडल अध्यक्षों को टी शर्ट वितरित की गई। 23 जून को पार्टी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गोष्ठी आयोजित करेगी। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सदस्य अमर पाल मौर्य शामिल होंगे। 29 जून को बूथ और छह जुलाई को मंडल स्तर पर बलिदान दिवस कार्यक्रम व पौधरोपण होगा। इस दौरान प्रदीप शुक्ला, विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह, आशीष सिंह, नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, विशाल जायसवाल, अवधेश शर्मा मौजूद रहे।