फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bharat Gaurav Train will take you to the pilgrimage sites of South India

Sultanpur News: दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों का दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन

Tue, 12 Sep 2023 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav Train will take you to the pilgrimage sites of South India
सुल्तानपुर। आईआरसीटीसी की ओर से 28 सितंबर को भारत गौरव ट्रेन संचालित की जाएगी। गोरखपुर से चलने वाली यह ट्रेन दक्षिण भारत के मल्लिकार्जुन, तिरुपति बाला जी, रामनाथ स्वामी मंदिर, कन्याकुमारी समेत अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज होने से जिलेवासियों को भी सफर करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म काॅर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से 28 सितंबर को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन के माध्यम से दक्षिण भारत के मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी के दर्शन करवाए जाएंगे। स्पेशल ट्रेन गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी, ललितपुर से होकर दक्षिण भारत की ओर जाएगी। यात्रा की तिथि 28 सितंबर से शुरू होगी सात नवंबर को समाप्त होगी।
विज्ञापन

स्लीपर क्लास में एक साथ तीन टिकट बुक कराने पर पैकेज का मूल्य 21,420 रुपये प्रति यात्री है। थर्ड एसी में एक एक व्यक्ति का पैकेज मूल्य 36,400 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। सेकेंड एसी में एक व्यक्ति का पैकेज का मूल्य 48,420 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रेन पर यात्रा करने के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर से चलाई गई काशी महाकाल एक्सप्रेस
सुल्तानपुर। वाराणसी यार्ड रिमाॅडलिंग के कार्य को लेकर मंगलवार को काशी महाकाल अप एक्सप्रेस का संचालन सुल्तानपुर स्टेशन से किया गया। यह ट्रेन प्लेटफाॅर्म नंबर तीन से रवाना की गई। ट्रेन पर सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रही। सोमवार को ट्रेन की रैक का मेंटीनेंस वाराणसी के स्टाफ ने किया था। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि 15 अक्तूबर तक वाराणसी यार्ड रिमाॅडलिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed