{"_id":"5e7257238ebc3e75f56574b2","slug":"be-careful-cooperate-we-will-deal-with-corona-sultanpur-news-lko5142208121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना वायरस से निपटने की मुकम्मल तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना वायरस से निपटने की मुकम्मल तैयारियां
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। जिला अस्पताल में 18, जिला महिला अस्पताल में 10 और ट्रॉमा सेंटर में 20 बेड आरक्षित किए गए है।
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार भी एहतियातन मास्क लगा रहे हैं। चिकित्सक भी सावधानी बरत रहे हैं। अमर उजाला ने बुधवार को कोरोना वायरस की तैयारियों का जायजा लिया तो स्थिति काफी बेहतर दिखी।
जिले में कोरोना वायरस को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जिला अस्पताल में शनिवार को दंत विभाग के कक्ष संख्या चार को कक्ष संख्या सात में शिफ्ट कर दिया गया। अब दंत विभाग के कक्ष संख्या चार को कोरोना वायरस ओपीडी का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
इस कक्ष में चिकित्सक डॉ. राम धीरेंद्र की तैनाती की गई है। सर्जिकल वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स आशा, पुष्पा और रूमा मास्क लगाए मिलीं। आईसीयू वार्ड में स्टाफ नर्स सुमन भी ड्यूटी पर तैनात मिलीं।
फीमेल वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स दुर्गा पाल ने बताया कि प्रतिदिन सभी वार्डों में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। किसी को भी डरने की जरूरत नही है।
जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस रोग से बचाव, रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रबंध किए हैं। कहा कि कोरोना वायरस से न घबराएं, खुद बचें और सबको बचाएं।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कोरोना वायरस एक फ्लू जैसी बीमारी से फैलता है। इसमें बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ के लक्षण पाए जाते हैं। इसके बचाव के सरल उपाय हैं।
पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बुधवार को अपने कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को मास्क व सेनेटाइजर के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें मास्क उपलब्ध कराया। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों के हाथों को सेनेटाइजर से साफ भी कराया।