{"_id":"5751b3dc4f1c1bbe53108dd2","slug":"barolia-on-the-way-of-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुरेंगे रक्षा मंत्री के अंगीकृत गांव के दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुरेंगे रक्षा मंत्री के अंगीकृत गांव के दिन
Amarujala Bureau
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
रक्षामंत्री के सचिव ने दिया आश्वासन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर की ओर से अंगीकृत अमेठी संसदीय क्षेत्र के बरौलिया गांव के दिन बहुरने के आसार बढ़ गए हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री के निजी सचिव मयूरेश खंडवे ने शुक्रवार को गांव में पहुंचकर सियासी हलचल बढ़ा दी।
विज्ञापन
उनके साथ केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के निजी सचिव विजय कुमार गुप्ता भी थे। दोनों मंत्रियों के निजी सचिव के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में विकास की उम्मीद जगी है। बरौलिया से निकलने के बाद दोनों निजी सचिवों की टीम शाहगढ़ के हरिहरपुर गांव पहुंची। यहां हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) कोरवा केसीएसआर के फंड से सोलर लाइट आदि का कार्य कराया गया था।
विज्ञापन
दोनों ने कार्य का जायजा लिया। इस दौरान एचएएल कोरवा की टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, कालीबक्श सिंह, हिंदेश सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेश पासी, सुरेंद्र सिंह बरौलिया, राजीव शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन