फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   bank open

हॉट स्पॉट जोन में खुलीं ग्रामीण बैंक की दो शाखाएं

Wed, 22 Jul 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
bank open
सुल्तानपुर। शहर के हॉट स्पॉट जोन में आने वाली क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की दो शाखाओं को बुधवार को रोक के बाद भी खोल दिया गया। नतीजा यह हुआ कि बैंक शाखाओं में खाताधारकों की भीड़ लग गई। लोग धन की जमा-निकासी समेत अन्य कार्य करते रहे। दोपहर बाद जब इसकी सूचना प्रशासन को हुई तो बैंक को बंद करवाया गया।
विज्ञापन

शहर में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से शहर के प्रमुख स्थलों को हॉट स्पॉट जोन में शामिल करते हुए सरकारी व व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। कलेक्ट्रेट, विकास भवन समेत हॉट स्पॉट जोन में आने वाली प्रमुख बैंक शाखाओं को भी बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन

सोमवार से शहर की प्रमुख बैंक शाखाएं बंद चल रही हैं। रोक के बाद भी बुधवार को शहर के हॉट स्पॉट जोन में आने वाली क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की गल्ला मंडी शाखा को सुबह खोल दिया गया। इसके साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की दरियापुर शाखा भी खोल दी गई। दोनों शाखाओं में खाताधारकों की भीड़ आम दिनों की तरह लगने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक शाखाओं के खुलने की सूचना पर दोपहर बाद पुलिस-प्रशासन की टीम गल्ला मंडी व दरियापुर शाखा पहुंची। अधिकारियों ने बैंक शाखाओं को बंद कराया। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक लखवीर सिंह ने बताया कि एलडीएम ने बैंक संचालन के विषय में जो पत्र भेजा है, उसमें क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखाओं का जिक्र नहीं किया गया है।

इसलिए शाखाओं को खोला गया था। हॉट स्पॉट जोन के इंसीडेंट कमांडर/एसडीएम सदर रामजी लाल ने बताया कि हॉट स्पॉट जोन में बगैर अनुमति के बैंक शाखाओं का संचालन गलत हैं। इस संबंध में शाखा प्रबंधकों से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed