{"_id":"57111a094f1c1bbe0e4a6b7e","slug":"bank-holidays-leads-to-cashless-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की छुट्टी से एटीएम हुए खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की छुट्टी से एटीएम हुए खाली
Amarujala Bureau
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों के सरकारी अवकाश के चलते बैंक शाखाएं भी बंद रहीं, जिससे लोगों को धन की निकासी के लिए एटीएम के चक्कर लगाने पड़े। शहर के अधिकतर एटीएम पहले से ही कैशलेस हो गए थे। सीमित रूप से संचालित एटीएम पर लोगों की लंबी कतार देखने को मिली।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अंबेडकर जयंती व शुक्रवार को चैत्र राम नवमी के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। दो दिनों तक लगातार सरकारी व अन्य गैर सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहे। बैंकों में भी पर्व को लेकर दो दिनों तक अवकाश रहा।
विज्ञापन
बैंकों में अवकाश होने से दूसरे दिन शुक्रवार को ग्राहकों की भारी भीड़ धन की निकासी के लिए एटीएम पर दिखाई पड़ी। एटीएम पर कैश लेने के लिए काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शहर के रोडवेज स्थित स्टेट बैंक के एटीएम का शटर सुबह से ही बंद था। यही हाल अन्य एटीएम का भी रहा। इसी बीच कई एटीएम कैशविहीन हो गए जिससे लोगों को धन निकासी के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन