{"_id":"63e933a7a218841d0f0937a8","slug":"attacked-with-sharp-weapon-sultanpur-news-c-13-1-85614-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: ग्राम प्रधान के पिता पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: ग्राम प्रधान के पिता पर धारदार हथियार से हमला
Mon, 13 Feb 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार के ग्राम प्रधान संजीत शर्मा एक भूमि पर बाउंड्रीवाल बनवा रहे हैं। प्रधान के पिता शिव सहाय शर्मा (65) शनिवार रात करीब 11 बजे निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान कई लोगों ने शिव सहाय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
चीख-पुकार के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल शिव सहाय शर्मा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
एसओ कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि प्रधान संजीत शर्मा की तहरीर पर रामनगर बनकट निवासी शरद उपाध्याय, सूरज उपाध्याय, नरायनपुर बिसानी निवासी आशीष दूबे, सुमित दूबे और अलहदादपुर निवासी कुलदीप सिंह और पांच अज्ञात के खिलाफ हमले का केस दर्ज किया है। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।