फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   attack

घर में सो रहे दिव्यांग की बदमाशों ने आंख फोड़ी

Sun, 12 Jun 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
attack
सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र में शनिवार देर रात घर में सोते समय एक दिव्यांग पर दो नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने नुकीला हाथियार दिव्यांग की बाईं आंख में घोंप दिया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल दिव्यांग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के वक्त दिव्यांग के घर में केवल एक बच्ची मौजूद थी।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र के गड़ौली गांव निवासी संतराम (50) के साथ हुई। हाथ से दिव्यांग संतराम शनिवार की रात घर में चारपाई पर सो रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे दो नकाबपोश उसके घर में घुस गए और सोते समय संतराम की बाईं आंख में चाकू जैसा नुकीला हथियार घोंपकर उसे फोड़ दिया। संतराम की चीख-पुकार के बाद घर में मौजूद उनके रिश्तेदार की बेटी भागकर पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल संतराम को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में नेत्ररोग विशेषज्ञों ने जांच की तो पता चला कि आंख पूरी तरह से फूट चुकी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि संतराम ने गत 31 मई को अपनी बेटी की शादी की थी। एक वर्ष पूर्व उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। घटना के वक्त रिश्तेदार की 12 वर्षीय बेटी ही मौजूद थी। थाना प्रभारी संदीप कुमार राय ने बताया कि परिवारीजनों को संतराम के उपचार के लिए कहा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। संतराम पर हमले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed