{"_id":"601d752d8ebc3e26b922a551","slug":"attack-sultanpur-news-lko563363659","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यवसायी पर दूसरे दिन भी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला व्यवसायी पर दूसरे दिन भी फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के एक गल्ला व्यवसायी पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद तीन थानों की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हुई है।
मैधन गांव के रहने वाले गल्ला व्यवसायी दिनेश सिंह बृहस्पतिवार की शाम दियरा चौराहे से कार से जा रहे थे। दिनेश के मुताबिक दियरा-बगियागांव मार्ग पर मलवा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर असलहे से फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में दिनेश बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। तहरीर पर आदर्श और बृजेश के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप है कि केस दर्ज होने से नाराज आदर्श, बृजेश समेत चार लोग शुक्रवार सुबह दिनेश सिंह के घर के पास पहुंच गए। उन्होंने असलहे से कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई जयसिंहपुर पुुलिस के साथ ही मोतिगरपुर और कादीपुर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हुई है। दिनेश की तहरीर पर आदर्श, नवनीत पुत्रगण ओम प्रकाश पांडेय, विजय पांडेय निवासी मैधन और बृजेश पाठक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।