फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Attack on police team that reached to settle land dispute, case on six

Sultanpur News: जमीन विवाद निपटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, छह पर केस

Thu, 22 Jun 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 22 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Attack on police team that reached to settle land dispute, case on six
कूरेभार (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के इरुल गांव में भूमि से जुड़ा विवाद निपटाने के लिए जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक कूरेभार की तहरीर पर हमलावर पक्ष से जुड़े लल्लन सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने के साथ दूसरे पक्षकार विकास सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। हमला करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस बाकी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कूरेभार थाने के इरुल गांव निवासी लल्लन सिंह व विकास सिंह के बीच भूमि विवाद चल रहा है। इस मामले में बुधवार देर शाम को कूरेभार थाने की पुलिस टीम जांच करने पहुंची थी। इसके लिए दोनों पक्षों को बुलाकर विवाद निपटाने की बातचीत के दौरान ही लल्लन सिंह के पक्ष के लोग विकास सिंह के पक्ष से भिड़ गए। इस तकरार ने जल्दी मारपीट का रुख अख्तियार कर लिया। आरोप है कि स्थिति को शांत कराने के लिए जब कूरेभार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की तो लल्लन सिंह के पक्ष के लोग पुलिस टीम पर ही हमलावर होकर जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

स्थिति को बिगड़ता देख इसे संभालने के लिए थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। इस बीच लल्लन सिंह पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव की तहरीर पर कूरेभार थाने में लल्लन सिंह के पक्ष से छह लोगों के खिलाफ व दूसरे पक्ष से विकास सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed