{"_id":"64de61572dc176100b02d414","slug":"athletes-show-talent-in-swimming-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-1737-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तैराकी में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तैराकी में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Thu, 17 Aug 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी। -संवाद
सुल्तानपुर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को शहर के महुअरिया स्थित शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में आयोजित की गई। तीन वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सब जूनियर वर्ग अंडर 14 में 50 मीटर तैराकी फ्री स्टाइल में सूरज, बैकस्ट्रोक में शिवम निषाद, बटरफ्लाई में आलोक निषाद, ब्रेस्ट स्ट्रोक में अखिलेश निषाद को प्रथम स्थान मिला। 100 मीटर तैराकी फ्री स्टाइल में अखिलेश निषाद, बैकस्ट्रोक में शिवम निषाद, बटरफ्लाई में आलोक निषाद, ब्रेस्ट स्ट्रोक में राम सिंह निषाद ने प्रथम स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग अंडर-17 की 50 मीटर तैराकी की फ्री स्टाइल में विनोद कुमार, बैकस्ट्रोक में प्रभाकर निषाद, बटरफ्लाई में देवेंद्र व ब्रेस्ट स्टोर में देवेंद्र को प्रथम स्थान मिला। 100 मीटर तैराकी की फ्री स्टाइल में देवेंद्र, बैक स्ट्रोक में विष्णु निषाद, बटरफ्लाई में मंदीप, ब्रेस्ट स्ट्रोक में विमल कुमार को प्रथम स्थान मिला।
सीनियर अंडर 19 वर्ग की 50 मीटर तैराकी फ्री स्टाइल में विवेक, बैक स्ट्रोक में आकाश, बटरफ्लाई में विवेक निषाद व ब्रेस्ट स्ट्रोक में आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर तैराकी की फ्री स्टाइल में मनोहर, बैक स्ट्रोक में सोनू निषाद ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका राजेश कुमार कनौजिया व बम बहादुर यादव ने निभाई। विजेता तैराकों को प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार तिवारी ने मेडल पहनकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल सफल बनाने में राघवेंद्र सिंह, सुरेश कुमार यादव, अरविंद सिंह, अरविंद गौड़, शुभम सिंह, प्रवीण सिंह व सुनील कुमार ने अहम भूमिका निभाई। विजेता खिलाड़ी सितंबर में मंडल स्तर पर अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।