फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Asha Bahu reached to inquire about maternity beaten

प्रसूता के बारे में जानकारी करने पहुंची आशा बहू को पीटा

Sat, 11 Jul 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Asha Bahu reached to inquire about maternity beaten
सुल्तानपुर। किठौली गांव में प्रसूता की जानकारी करने पहुंची आशा बहू को एक व्यक्ति ने पीट दिया। पत्नी को बचाने दौड़े पति को भी हमलावर ने पीटा। पुलिस ने आशा बहू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी व आशा बहू समला यादव स्थानीय सीएचसी में तैनात हैं। वे शनिवार को अपने पति सियाराम यादव के साथ गांव में गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने के लिए सूचना देने निकली थीं। इस दौरान वे लोग गांव के ही राम प्रताप यादव के घर पहुंच गए।
विज्ञापन

राम प्रताप के घर में भी एक प्रसूता के बारे में वे पूछताछ कर रही थीं। आरोप है कि इसी बीच राम प्रताप ने आशा बहू व उसके पति की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। आशा बहू की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। कोतवाल वंशराज पांडेय ने बताया कि आशा बहू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed