फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kabranuma pits dug to catch wildlife

Sultanpur News: वन्य जीव को पकड़ने के लिए खोदे गए कब्रनुमा गड्ढे

Mon, 07 Sep 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kabranuma pits dug to catch wildlife
गोसाईगंज। गणेशपुर कैथौली गांव में रविवार सुबह गन्ने के खेत में दो कब्रनुमा गड्ढे मिलने से हड़कंप मच गया। खर-पतवार साफ कर रहे मजदूरों ने गड्ढे देखकर काम रोक दिया और ग्रामीणों को जानकारी दी। पुलिस ने एक गड्ढे की खोदाई कराई, लेकिन करीब छह फीट गहराई तक खोदने के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। गड्ढे में सिर्फ लकड़ी की एक छोटी लग्गी मिली। पुलिस के मुताबिक दोनों गड्ढे किसी वन्य जीव को पकड़ने के लिए खोदे गए थे।
विज्ञापन


गांव निवासी जमाल ने अपना गन्ने का खेत महादेवपुर निवासी बबलू वर्मा को बटाई पर दे रखा है। रविवार सुबह नौ बजे बबलू ने खेत की सफाई के लिए मजदूर लगाए थे। खर-पतवार साफ करते समय मजदूरों की नजर खेत में दो कब्रनुमा गड्ढों पर पड़ी। उन्होंने काम बंद कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह और गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक गड्ढे की खोदाई शुरू कराई। छह फीट तक खोदाई के बाद भी गड्ढे में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। दूसरे गड्ढे की खोदाई नहीं कराई गई। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों गड्ढों के बीच 20 फीट की दूरी थी। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गड्ढे किसी वन्य जीव को पकड़ने के लिए खोदे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed