फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Apply for admission under RTE by 18 February

Sultanpur News: आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 18 फरवरी तक करें आवेदन

Tue, 13 Feb 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 13 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Apply for admission under RTE by 18 February
सुल्तानपुर। जिले के 328 निजी स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्री-कक्षाओं व पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन 900 आवेदन किए जा चुके हैं। पहले चरण में 18 फरवरी तक आवेदन भरे जाएंगे। 19 से 25 फरवरी तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन बीएसए करेंगी। 26 जनवरी को आवेदनों की लॉटरी निकाली जाएगी।लॉटरी में चयनित बच्चों को छह मार्च को प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। 20 जून तक चार चरणों में आवेदन होंगे। प्रत्येक चरण में प्राप्त आवेदनों का सत्यापन होने के बाद लॉटरी द्वारा बच्चों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि आरटीई के तहत आवेदन करने वाले बच्चे आर्थिक व कमजोर वर्ग के हों। बच्चों की उम्र तीन से सात वर्ष के बीच हो। अभिभावक की सालाना आय एक लाख रुपये से कम हो। आवेदन के लिए निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र व पहचान-पत्र आवश्यक है। बच्चा जिस स्कूल में प्रवेश चाहता है, निवास प्रमाणपत्र में अंकित पते से डेढ़ किमी की परिधि में हो। एक बच्चे के लिए सिर्फ एक ही आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed