{"_id":"65e0d812c02ad05bc6096e36","slug":"annual-examinations-of-basic-schools-from-16-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-110429-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 16 से
Fri, 01 Mar 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 16 से 21 मार्च तक दो पालियों में वार्षिक परीक्षाएं होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:15 से 11:45 बजे व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:15 से 2:45 बजे तक होगी। कक्षा एक के बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं सिर्फ मौखिक होंगी। कक्षा दो से पांच तक के बच्चों की परीक्षाएं लिखित व मौखिक दोनों तरह से होंगी। वहीं कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की परीक्षाएं सिर्फ लिखित ही होंगी।
जिला समन्वयक अपेक्षा त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा दो व तीन के बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा 50-50 अंक की होगी। कक्षा चार व पांच के बच्चों की लिखित परीक्षा 70 अंक व मौखिक परीक्षा 30 अंक की होगी।
बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि 16 मार्च को कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा होगी। वहीं कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की कृषि, गृह शिल्प, खेल, शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
18 मार्च को कक्षा दो की गणित, कक्षा तीन की गणित व संस्कृत, कक्षा चार व पांच की हिंदी व संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। कक्षा छह की हिंदी व संस्कृत तथा कक्षा सात व आठ की विज्ञान व संस्कृत विषय की परीक्षा होगी।
19 मार्च को कक्षा तीन की हिंदी व अंग्रेजी तथा कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 20 को कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों की गणित व कला तथा कक्षा दो के बच्चों की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 21 मार्च को पांचवीं तक के बच्चे नैतिक शिक्षा व कक्षा छह की विज्ञान व पर्यावरण अध्ययन तथा कक्षा सात व आठ के बच्चे हिंदी व पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा देंगे।