फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Angry villagers protested due to non-stoppage of trains

Sultanpur News: ट्रेनों का ठहराव न होने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 02 Aug 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 02 Aug 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protested due to non-stoppage of trains
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। अयोध्या-वाराणसी रेलखंड स्थित तुलसीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टापेज न होने से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। ब्लॉक क्षेत्र व आसपास के इलाकों के ग्रामीण बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को ट्रेनों के ठहराव का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने रेल अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


तुलसीनगर रेलवे स्टेशन अयोध्या और काशी को जोड़ने वाला एक ऐसा स्टेशन है जहां से 30-35 गांवों के लोग यात्रा करते हैं। इस स्टेशन के अगल-बगल करीब 10 किमी के अंतराल पर मालीपुर व बिलवाई स्टेशन पड़ते हैं जहां से ट्रेन पकड़ने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


कई बार मांग करने के बावजूद एक भी ट्रेन का स्टापेज तुलसीनगर में नहीं किया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने स्टेशन पर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस स्टेशन पर करीब 10 वर्ष पहले पैसेंजर गाड़ियों का स्टापेज होता था। इससे सहूलियत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन की जानकारी होने पर रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने रेल अधिकारियों को ट्रेनों के स्टापेज के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शन समाप्त हो सका। प्रदर्शन करने वालों में शिव प्रकाश, प्रेम शंकर व देवदत्त समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed