फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Amarujala Award Ceremony

सीएम से इनाम पाकर बढ़ा मेधावियों का हौसला

Wed, 01 Jul 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 01 Jul 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमर उजाला के कार्यक्रम में बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सम्मान पाकर होनहार चहक उठे। सीएम से सम्मानित होते ही छात्रों के हौसलों को पंख लग गए। कहा कि अमर उजाला की मेधावियों को आगे बढ़ाने की कोशिश ताउम्र याद रहेगी। मुख्यमंत्री की ओर मेडल व सम्मान (प्रमाण) पत्र धरोहर के रूप में मिली है।
विज्ञापन


लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावियों के सम्मान समारोह में जिले से मंगलवार को आरक्षित बस से छात्र लखनऊ गए थे। बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर होनहार वापस लौटे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सम्मान के तौर पर प्रमाण पत्र, मेडल व साइकिल का मॉडल पाकर छात्र चहक उठे। सीएम की हौसलाअफजाई से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर के इंटरमीडिएट के सात व हाईस्कूल के एक छात्र के हौसलों को पंख लग गए।  छात्रों ने अमर उजाला के कदम को सराहनीय बताया। लखनऊ से विद्यालय के प्रिंसिपल बांके बिहारी पांडेय व शिक्षकों के साथ लौटे छात्रों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed