{"_id":"6752004afcc49d2a2505beb7","slug":"always-be-aware-of-your-rights-virendra-singh-vats-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-123383-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने अधिकारों के प्रति हमेशा रहें जागरूक: वीरेंद्र सिंह वत्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने अधिकारों के प्रति हमेशा रहें जागरूक: वीरेंद्र सिंह वत्स
Fri, 06 Dec 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते राज्य सूचना आयुक्त
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। यह बात राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स ने कहीं। वह बृहस्पतिवार को क्षेत्र के हरीपुर में स्थित एक निजी विद्यालय में सूचना के अधिकार पर आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत व लगन से पढाई करने की सीख दी। कार्यक्रम के आयोजक अमरीश मिश्र की अगुवाई में राज्य सूचना आयुक्त ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और लोगों को वृक्षों की उपयोगिता बताई। इससे पूर्व संगोष्ठी का शुभारंभ रिया यादव व रोशनी खरवार के सरस्वती वंदना से हुआ।
इस मौके पर नायब तहसीलदार कादीपुर अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, हरीपुर प्रधान मधूसूदन सिंह, विजय सिंह, डॉ. हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, पतिराम गौतम, संजय मिश्र, देवेंद्र उपाध्याय, विकास मिश्र, महेंद्र मिश्र, बाबूराम यादव, चंद्रमणि मिश्र, दीपक सिंह, विपिन तिवारी, तेज बहादुर खरवार आदि मौजूद रहे।