फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Alvida Namaz offered in city mosque

अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा की नमाज

Fri, 23 Jun 2017 10:07 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 23 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Alvida Namaz offered in city mosque
ईद की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

मुकद्दस माह रमजान में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज में भारी भीड़ जुटी। लोगों ने पाकीजगी के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने अमन-चैन व भाईचारा की दुआ मांगी। रमजान का आखिरी जुमा होने के कारण बड़ी संख्या में नमाजियों के पहुंचने से मस्जिदों के बाहर टेंट लगाकर नमाज अदा की गई। नमाज पढ़ने के लिए सुबह से ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में खासी चहल-पहल रही।  इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।       

विज्ञापन

शहर के चौक स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने शुक्रवार को 1:00 बजे रोजेदारों से अलविदा की नमाज अदा कराई। अलविदा की नमाज के बाद बड़ी संख्या में मौजूद रोजेदारों ने एक साथ मुल्क की खुशहाली व अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान मौलाना अब्दुल लतीफ ने कहा कि रोजेदार रमजान के पवित्र माह में अधिक से अधिक इबादत करें। इसके अलावा शहर के मरकज मस्जिद में मौलाना उस्मान कासमी, हबीबिया मस्जिद में मौलाना कसीम, हेरा मस्जिद में अव्वल हाफिज, छोटी मस्जिद में हाजी हकीमुद्दीन, खजूर वाली मस्जिद खैराबाद में मौलाना अब्रारुल हक, सूफिया मस्जिद पांचोपीरन में हाफिज अतहर ने लोगों को अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन


अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पुलिस के साथ डटे रहे।  शहर से सटे अमहट चौराहे के पास स्थित इमामे जुमा जामा मस्जिद में शुक्रवार को रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अदा की। मौलाना मो. जाफर खान ने दोपहर 12 बजे अलविदा की नमाज अदा कराई।  हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खां ने बताया कि शुक्रवार को अलविदा की नमाज में करीब एक हजार लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed