{"_id":"658339d26721b6e46e0388c6","slug":"alpha-panther-fighter-and-diamond-teams-won-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-7071-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अल्फा, पैंथर, फाइटर व डायमंड टीमों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अल्फा, पैंथर, फाइटर व डायमंड टीमों ने मारी बाजी
Thu, 21 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज के निर्माण पब्लिक स्कूल में बुधवार को खेलतीं छात्राएं। -संवाद
अलीगंज (सुल्तानपुर)। कस्बे के निर्माण पब्लिक स्कूल में चल रही सात दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को छात्रों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें अल्फा, पैंथर, फाइटर व डायमंड टीमों ने बाजी मारी।
बुधवार को कक्षा चार व पांच के छात्रों की अलग-अलग टीमों के बीच खो-खो प्रतियोगिता हुई। पहला मैच अल्फा व रायल टाइगर टीम के बीच हुआ जिसमें अल्फा टीम विजयी रही। दूसरा मैच पैंथर व चैलेंजर टीम के बीच हुआ जिसमें कड़े मुकाबले में पैंथर टीम विजयी रही।
अल्फा टीम के कप्तान आयुष तिवारी के खिलाड़ी मोहम्मद अनस, चंद्र प्रकाश, अर्नव शुक्ला, सौरभ यादव, सैफ खान, अंशुमन यादव, प्रशांत व दिव्यांश यादव तथा पैंथर टीम के कप्तान अभिषेक यादव के साथ पीयुष मिश्रा, मो़ ऐद,अमन पाल, शुभ कसौंधन, मो़ आकिब, आयुष पांडे, मो़ हसनैन, कृष्ण यादव तथा आयुष मिश्रा को विद्यालय प्रबंधन की तरफ से पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
दोपहर बाद बालिकाओं की डायमंड, सनसाइन व फाइटर टीम के बीच मुकाबला हुआ। फाइटर टीम और डायमंड टीम विजयी रही। फाइटर टीम की कप्तान आराध्या सिंह के साथ अनन्या यादव, प्रतिभा, प्रिया यादव, साक्षी, आराध्या तिवारी, माही दुबे, शताक्षी तिवारी, अदिति मिश्रा व डायमंड टीम की कप्तान अंशिका के साथ नफीसा, शौर्या सिंह, अनन्या जायसवाल, उमरा, दिव्यांशी, लवली, अदिति को विद्यालय के प्रबंधक राजेश दूबे ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्द्धन किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।