फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   All bed full in hospital of Dioherra patients

कम पड़ गए बेड, फर्श पर इलाज

Fri, 12 May 2017 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 12 May 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
All bed full in hospital of Dioherra patients
गर्मी में मरीज बेहाल - फोटो : अमर उजाला

 भीषण गर्मी में संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड से लेकर जनरल वार्ड तक के सभी बेड मरीजों से भरे हैं। मरीजों को फर्श पर लिटाकर उपचार किया जा रहा है। मरीजों में अधिकतर संख्या डायरिया पीड़ितों की है। शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में परेड में पहुंचे दोस्तपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आरपी ओझा भी डायरिया की चपेट में आ गए। साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का जायजा लिया तो मरीज व तीमारदार बेहाल नजर आए।          

विज्ञापन


        
भीषण गर्मी में संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग रोजाना पेट दर्द, उल्टी-दस्त, तेज बुखार से पीड़ित होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में ज्यादा संख्या बच्चों की है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड से लेकर जनरल वार्ड तक में बेड खचाखच भरे हैं। दोस्तपुर थानाध्यक्ष आरपी ओझा शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में परेड करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


परेड के दौरान डायरिया से उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। धम्मौर की रहने वाली शालिनी (7), पूजा (16), इमामुद्दीन (8) निवासी डिहवा कोतवाली नगर को भी शुक्रवार की सुबह डायरिया की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई मरीजों का उपचार फर्श पर किया जा रहा है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed