{"_id":"671eacf0f46362dfb80b6982","slug":"alarm-will-sound-if-unauthorized-person-enters-strong-room-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-121468-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: स्ट्रांग रूम में अनधिकृत व्यक्ति घुसने पर बजेगा अलार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: स्ट्रांग रूम में अनधिकृत व्यक्ति घुसने पर बजेगा अलार्म
Mon, 28 Oct 2024 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2025 पूरी तरह फुुलप्रूफ होगी। जिले में बने स्ट्रांग रूम में यदि कोई अनधिकृत व्यक्ति घुसेगा तो अलार्म कमांड कंट्रोल सेंटर पर लगी डिवाइस पर बजेगा। कमांड सेंटर प्रयागराज और लखनऊ में बनाए जाएंगे। इस सुविधा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जाएगा।
परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए एकीकृत निगरानी प्रणाली बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। अधिकारियों की टीम बनाकर स्कूलों में लगे संसाधनों और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति खंगाली जा रही है। कोशिश है कि इन्हीं सीसीटीवी कैमरों को एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से इंटीग्रेटेड सिस्टम के तहत कंट्रोल रूम से जोड़ दिया जाए। परीक्षा का खर्च कम होगा। बार-बार कैमरों व सिस्टम लगाने और हटाने के झंझट से भी निजात मिल जाएगा।
सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर की मांगी जानकारी नकल रोकने की तैयारी में अभी से लगे माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षकों से स्कूलाें में लगे सक्रिय व निष्क्रीय सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, राउटर, कंप्यूटर, ब्राॅडबैंड की स्थिति और संख्या की जानकारी मांगी है। इसके बाद यूपी बोर्ड खर्च को लेकर खाका तैयार करेगा।
विज्ञापन
इनसेट..
ऐसे काम करेगा अलार्म सिस्टम
बोर्ड परीक्षा के दौरान हर जिले में एक स्ट्रांग रूम बनाया जाता है। जहां पर उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र समेत सभी साजो सामान रखे जाते हैं। इसकी निगरानी करने के लिए बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते थे, लेकिन अंदर और बाहर कैमरे लगाए जाएंगे, ये कैमरे नाइट विजन होंगे। इन्हीं कैमरों को लखनऊ और प्रयागराज में बने कमांड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा।
स्ट्रांग रूम को कमांड कंट्रोल सेंटर से जोड़ने की योजना पर काम हो रहा है। एकीकृत निगरानी प्रणाली के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को जिला कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इस बार परीक्षा निगरानी के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कॉलेजों में लगे सीसीटीवी की स्थिति खंगाली जा रही है।- रविशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक सुल्तानपुर। - संवाद