{"_id":"648df25f3861de8c2b00c974","slug":"akhilesh-is-dreaming-of-mungerilal-suresh-khanna-sultanpur-news-c-13-1-293977-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अखिलेश देख रहे मुंगेरीलाल के सपने ः सुरेश खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अखिलेश देख रहे मुंगेरीलाल के सपने ः सुरेश खन्ना
Sat, 17 Jun 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि दुनिया के 10 देशों ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। इसमें अफगानिस्तान, यूएसए, सउदी अरब, रूस समेत अन्य देश शामिल हैं। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर शहर के खुर्शीद क्लब में शनिवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के साथ जय अनुसंधान जोड़ा है। आज अनुसंधान के बल पर देश फिर से महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।
वित्त मंत्री ने कहा हमारी नीति और नीयत साफ है। हमारे पास मजबूत नेतृत्व है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कांग्रेस को कंफ्यूज विचारधारा वाली पार्टी बताया। कहा कि कांग्रेस, जेडीयू, सपा सहित विपक्ष में कोई ऐसा नेता नहीं है जो 2024 में पीएम मोदी का मुकाबला कर सके।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति का समूह बनाकर एनडीए का मुकाबला करने के बयान पर वित्त मंत्री ने तंज कसा। कहा कि मुंगेरीलाल के सपने देखना बुरी बात नहीं है। इसके पहले जनता ने उन्हें 224 सीटें देकर सीएम बनाया था। पांच साल पूरी स्वतंत्रता से सरकार चलाने का मौका मिला था। इसके बाद भी स्थिति नहीं संभली। वित्त मंत्री ने बिजली समस्या, मेडिकल कॉलेज का एक साल सत्र लेट होने समेत अन्य मामलों पर अपनी बात रखी। कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था सुधार रही है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय ने कहा कि देश में 1.85 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ जीएसटी कलेक्शन हो रहा है। सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए खाद्यान पर एमएसपी बढ़ा दी है। उत्तराखंड के स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यूपी में अमन चैन की सरकार है। गुंडागर्दी का राज खत्म हो चुका है। देश व विश्व में प्रधानमंत्री मोदी की धमक बढ़ रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने अपनी तमाम उपलब्धियों और चार साल में किए गए कार्य को बताया।
अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, समन्वयक दुर्गा राय, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा, राजेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, रामचंद्र मिश्रा, प्रवीन कुमार अग्रवाल, पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसके पहले डाक बंगले में वित्त मंत्री ने पार्टी के लोगों से मुलाकात की।