{"_id":"58ac70af4f1c1b0953b2436f","slug":"akhilesh-govt-against-muslim-ovessi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम विरोधी है अखिलेश सरकार : ओवैसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम विरोधी है अखिलेश सरकार : ओवैसी
Amar ujala Bureau
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
वलीपुर में जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार में गुंडों और माफिया का बोलबाला है। गरीबों के पास खाने की व्यवस्था नहीं है। ये बातें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहीं। वे मंगलवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र के पारा बाजार में पार्टी प्रत्याशी हाजी मो. दाउद खां के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार मुस्लिम विरोधी है। यह बात अखिलेश के पिता स्वयं मुलायम भी कहते हैं। कहा कि इसौली विधानसभा से समाजवादी पार्टी से जो विधायक चुना गया है, उसने क्षेत्र का कोई भी विकास नहीं कराया है और न ही कोई विकास दिख रहा है। इस बार उनकी जमानत भी जब्त हो जाएगी। अब अखिलेश सरकार महिलाओं केे प्रेशर कुकर देने की बात कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन तलाक के बारे में मोदी से पूछ लिया जाय तो बता नहीं पाएंगे। जो अपनी पत्नी को साथ नहीं रख सकता, तीन तलाक की क्या बात करेगा। इस मौके पर हाजी मो.महमूद खां, प्रदेश अध्यक्ष मो. आरिफ, जनरल सेक्रेटरी उत्तर प्रदेश सैय्यद शौकत वकार, राष्ट्रीय प्रवक्ता निसार अहमद, दिलकश, जमील, आरिफ खान, मो. कलीम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन