{"_id":"64836a74e84aefa8d3039526","slug":"air-force-and-administrative-officials-inspected-the-airstrip-sultanpur-news-c-13-1-280808-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एयर स्ट्रिप का वायुसेना व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एयर स्ट्रिप का वायुसेना व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा
Fri, 09 Jun 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तहसील क्षेत्र के अरवलकीरी करवट के पास बनी एयर स्ट्रिप का शुक्रवार को वायु सेना के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया। अचानक एअर स्ट्रिप के निरीक्षण से किसी वीआईपी के आगमन की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर, एसपी सोमेन बर्मा, एसडीएम जयसिंहपुर संजीव कुमार यादव व एयर फोर्स के अधिकारियों के साथ एयर स्ट्रिप का जायजा लिया। निरीक्षण को पहुंचे अधिकारी करीब तीन घंटे तक एयर स्ट्रिप पर जमे रहे। अधिकारियों ने बारीकी से स्ट्रिप पर विमानों की उड़ान की व्यवस्था को देखा।
अधिकारियों के निरीक्षण से किसी वीवीआईपी के आगमन की आहट मिलने लगी है। हालांकि अधिकारियों ने किसी वीवीआईपी के कार्यक्रम बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, तहसीलदार हृदयराम तिवारी, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर प्रशांत सिंह, एयर फोर्स के अधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे। सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि एयर फोर्स के अधिकारियों की ओर से जून के अंत तक विमान उड़ाने की बात कही जा रही है।