फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Again machines cutting started in Usha Factory.

ऊषा रेक्टीफायर फैक्ट्री में फिर काटी जाने लगीं मशीनें

Tue, 05 Jan 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Tue, 05 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन

स्थानीय तहसील के गूजरटोला गांव में करीब ढाई दशक से बंद पड़ी ऊषा रेक्टीफायर फैक्ट्री में मशीनों को काटने का काम मंगलवार सुबह फिर शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री की मशीनों को काटने का काम बंद करा दिया है। पुलिस ने कबाड़ी को एसडीएम का आदेश दिखाने को कहा है। दो माह पूर्व भी फैक्ट्री में मशीन कटान का काम शुरू हुआ था, जिसे पुलिस ने बंद करा दिया था। उसके बाद कटान में लगे मजदूर वापस लौट गए थे।

विज्ञापन


राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते वर्ष 1985 में राय ग्रुप ने स्थानीय तहसील के गूजरटोला गांव में 50 एकड़ जमीन लेकर ऊषा रेक्टीफायर फैक्ट्री की स्थापना की थी। लोहे की चादर बनाने वाली इस कंपनी में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला था। वहीं कुछ किसानों की जमीन अधिग्रहीत भी की गई थी। करीब दो अरब रुपये की लागत से स्थापित यह फैक्ट्री कुछ दिन तक ठीक-ठाक चलने के बाद वर्ष 1996 में पूरी तरह बंद हो गई। फैक्ट्री बंद होने के बाद करीब दो दशक से यहां लगी मशीनों की सुरक्षा के लिए कंपनी के मालिकान ने तीन गार्डों को तैनात किया था।
विज्ञापन


इसी बीच बीते अक्तूबर माह में दिल्ली से आए कुछ लोगों ने गैस कटर के जरिए बंद पड़ी फैक्ट्री की मशीनों को काटना शुरू कर दिया। निष्प्रयोज्य पड़ी मशीनों को काटने वालों ने गार्डों को बताया कि उन्होंने कंपनी के मालिकान से सौदा किया है। हालांकि काम शुरू होने के बाद शिकायत पर एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने पुलिस को भेजकर काम बंद करवा दिया था जिसके बाद वे वापस लौट गए थे। सोमवार शाम दोबारा गैस कटर आदि के साथ पहुंचे मजदूरों ने मशीनों को काटने का काम शुरू कर दिया। मशीनों को कटते देख गूजरटोला के लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम व पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रभारी निरीक्षक भरतराज सिंह ने बताया कि एसडीएम के कहने पर वे मौके पर गए थे। काम बंद करवा दिया गया है। मशीनों को काटने पहुंचे लोगों से कहा गया है कि वे इसे खरीदने व काटने के वैध कागजात एसडीएम को दिखाकर अनुमति लें। तभी कटान कर सकेंगे। बिना अनुमति दोबारा कटान शुरू हुई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed