फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Action against arbitrary checking in bus, ATI made clerk

Sultanpur News: बस में मनमानी चेकिंग पर कार्रवाई, एटीआई को बनाया लिपिक

Tue, 25 Mar 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 25 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Action against arbitrary checking in bus, ATI made clerk
सुल्तानपुर। अंबेडकरनगर जिले के भेलारा में नियम विरुद्ध बस की चेकिंग करने के मामले में सहायक यातायात निरीक्षक पर कार्रवाई की गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या ने उन्हें पदावनत करते हुए लिपिक के तौर पर अयोध्या डिपो से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो के परिचालक रवि शंकर यादव 16 मार्च को रात 10 बजे वाराणसी से बस लेकर रुपईडीहा जा रहे थे। आरोप है कि सहायक यातायात निरीक्षक विजय चतुर्वेदी लग्जरी वाहन से तीन-चार अन्य लोगों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अंबेडकरनगर जिले के भेलारा पहुंचे।
विज्ञापन

एटीआई ने भेलारा में बस रोक कर चेकिंग की। इस दौरान 15 से 20 मिनट तक बस को रोका गया, जबकि सब कुछ ठीक था। यात्रियों ने भी विरोध किया। उनसे रुपयों की मांग की गई। बस के गेट से उतरते समय परिचालक के पैर में चोटें आ गई थीं, जिसकी शिकायत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जौनपुर से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एआरएम सुल्तानपुर को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी थी। एआरएम ने बस की चेकिंग को मनमानी मानते हुए रिपोर्ट आरएम को भेजी थी। अयोध्या के आरएम ने एटीआइ को पदावनत कर लिपिक के तौर पर अयोध्या डिपो से संबद्ध कर दिया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शुक्ल ने बताया कि एटीआई विजय चतुर्वेदी ने बिना किसी अधिकारी की अनुमति के भेलारा में चेकिंग की थी। आरएम को इसकी रिपोर्ट भेज दी थी। आरएम ने एटीआई पर कार्रवाई करते हुए अयोध्या डिपो से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed