फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused of rudeness sultanpur

Sultanpur News: पीडी के सरकारी आवास में घुसकर अभद्रता का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused of rudeness sultanpur
सुल्तानपुर। ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक (पीडी) अशोक कुमार सिंह ने अपने ही कार्यालय से संबद्ध दो कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि दोनों कर्मचारी कुछ लोगों के साथ मंगलवार देर रात उनके सरकारी आवास में घुस आए और गलत फाइल पर जबरन हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर अभद्रता की गई। इय मामले में पीडी ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोतवाली नगर में तहरीर दी है। इसकी प्रति पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक के अनुसार मंगलवार रात 10 बजे कार्यालय से संबद्ध कर्मचारी मनोज कुमार श्रीवास्तव और अमित सिविल लाइन स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने एक फाइल पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। फाइल को गलत बताते हुए हस्ताक्षर करने से मना करने पर दोनों ने अभद्र व्यवहार किया। पीडी ने तहरीर में कहा है कि काफी समझाने के बाद भी दोनों कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ और वे गलत फाइल पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों से कर्मचारियों का इनकार
आरोपी कर्मचारी मनोज कुमार श्रीवास्तव और अमित ने पीडी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि जिस समय घटना होने की बात कही जा रही है, उस समय वे पीडी के आवास पर गए ही नहीं थे। घटना के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि पीडी के आरोप सही हैं तो सरकारी आवास में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग पुलिस को उपलब्ध कराई जाए, जिससे पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।


जांच के बाद होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जिसकी भी गलती सामने आएगी, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed