फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused lover fled home, a relative in police custody

Sultanpur News: आरोपी प्रेमी घर छोेड़कर भागा, एक रिश्तेदार पुलिस हिरासत में

Thu, 15 Oct 2026 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Accused lover fled home, a relative in police custody
सीसीटीवी फुटेज में होटल में जाता और घटना के बाद लिफ्ट की ओर भागता दिखा अवनीश।
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स न्यू हजरतगंज के होटल सेल्स्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले में नामजद आरोपी प्रेमी अवनीश जायसवाल उर्फ देव की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने उसके घर समेत उन्नाव, सुल्तानपुर और अयोध्या में तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लगा। एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कॉल डिटेल की जांच में एक मोबाइल नंबर से युवती को 64 बार फोन किए जाने की जानकारी मिली। जांच में नंबर उसकी सहेली का निकला। सहेली ने बताया कि वह युवती के साथ नौकरी करती थी और उसकी तलाश में बड़ी बहन के साथ जुटी थी। इसी कारण उसने कई बार फोन किया था।
विज्ञापन

गार्ड की बाइक से 800 मीटर दूर तक गया
होटल के सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, घटना के बाद अवनीश लिफ्ट से बेसमेंट पहुंचा। वहां उसने एक सिक्योरिटी गार्ड से बाइक पर बाहर तक छोड़ने की मदद मांगी। पहले मना करने के बाद गार्ड उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। करीब 800 मीटर दूर उतरने के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के परिजनों ने बताया कि दोस्तपुर में उसकी मोटर पार्ट्स की दुकान है, जिसे उसकी गैरमौजूदगी में भाई संभालता है। परिवार को युवती के साथ उसके प्रेम संबंधों की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्तर पर मिले खून के धब्बे
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल के जिस कमरे में अवनीश युवती के साथ ठहरा था, वहां बिस्तर पर खून के धब्बे मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

तीन जिलों में तलाश, नहीं मिला आरोपी
मंगलवार शाम आरोपी की लोकेशन उन्नाव में मिलने पर सर्विलांस टीम वहां पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार को सुल्तानपुर स्थित उसके घर और अयोध्या में भी दबिश दी गई। डीसीपी साउथ मो. मुश्ताक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं और उसे जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में होटल में जाता और घटना के बाद लिफ्ट की ओर भागता दिखा अवनीश।

सीसीटीवी फुटेज में होटल में जाता और घटना के बाद लिफ्ट की ओर भागता दिखा अवनीश।

सीसीटीवी फुटेज में होटल में जाता और घटना के बाद लिफ्ट की ओर भागता दिखा अवनीश।

सीसीटीवी फुटेज में होटल में जाता और घटना के बाद लिफ्ट की ओर भागता दिखा अवनीश।

सीसीटीवी फुटेज में होटल में जाता और घटना के बाद लिफ्ट की ओर भागता दिखा अवनीश।

सीसीटीवी फुटेज में होटल में जाता और घटना के बाद लिफ्ट की ओर भागता दिखा अवनीश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed