फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A man died in an road accident in bandhuakala in Sultanpur.

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी: शादी के लिए खरीदारी करने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 26 Nov 2022 02:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बंधुआकलां (सुल्तानपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2022 02:59 PM IST
सार

बहन की शादी के लिए खरीदारी करने गए भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव में गम का माहौल है। वहीं, युवक की गर्भवती पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
A man died in an road accident in bandhuakala in Sultanpur.
मृतक सत्य प्रकाश सिंह (बायें) व युवक की मौत के बाद दादूपुर में शोकाकुल परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के बंधुआकलां क्षेत्र के दादूपुर गांव में बेटी की शादी से एक दिन पहले खुशियां काफूर हो गई हैं। बहन की शादी के लिए खरीदारी करने निकले भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। भाई की गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे परिजन ट्रॉमा सेंटर ले गए, गर्भ में पल रहे शिशु को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को युवक की बहन की शादी है। शुक्रवार सुबह भाई की अर्थी उठी तो परिवार के साथ ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


दादूपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हनुमान सिंह की बेटी स्वाती की प्रतापगढ़ के रांकी गांव में शादी तय है। शनिवार को घर में बरात आनी है। हनुमान सिंह का बेटा सत्य प्रकाश (32) बहन की शादी की तैयारियों के बीच बृहस्पतिवार को अपनी गर्भवती पत्नी नेहा के साथ खरीदारी के लिए बाइक से सुल्तानपुर शहर गया था। लौटते समय अमहट चौराहे के पास गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया था। इस हादसे में सत्य प्रकाश और उनकी पत्नी नेहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कौन होगा आगरा, प्रयागराज और गाजियाबाद का पहला पुलिस आयुक्त, सरगर्मियां तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मदरसों का सर्वे किसी भी तरह की जांच नहीं, चेयरमैन ने प्रबंधनों के नाम जारी किया संदेश


परिजन दोनों को लेकर ट्रॉमा सेंटर जा रहे थे कि रास्ते में सत्य प्रकाश की मौत हो गई थी। उसके बाद परिजनों में कुछ लोग सत्य प्रकाश का शव लेकर लौट आए, जबकि अन्य नेहा को लेकर लखनऊ चले गए थे। ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने नेहा के गर्भ में पल रहे सात माह के शिशु को जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को ऑपरेशन कर मृत शिशु के शव को चिकित्सकों ने बाहर निकाल लिया। नेहा की हालत अभी भी खतरे में बताई जा रही है।

 

दूसरी तरफ बृहस्पतिवार की रात में ही परिजनों की सहमति पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार सुबह जब भाई की अर्थी उठी तो बहन स्वाती यह कहकर दहाड़ें मारती रही कि अब उसकी डोली को कंधा कौन देगा। परिवार के साथ ही गांव वाले भी सत्य प्रकाश की मौत से बेहद दुखी है। गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।

 

सादगी से संपन्न होगी शादी
रिटायर्ड शिक्षक हनुमान सिंह ने बेटी स्वाती की शादी प्रतापगढ़ के रांकी गांव निवासी अच्छैवर सिंह के पुत्र अभिनव के साथ तय हुई थी। 26 नवंबर को बरात आनी है। इस बीच बृहस्पतिवार को बेटे सत्य प्रकाश की मौत की सूचना जब रांकी गांव पहुंची तो वहां से अच्छैवर सिंह परिवार के साथ शुक्रवार को दादूपुर पहुंच गए। दोनों परिवार के लोगों ने तय किया कि शादी तय तिथि पर ही संपन्न होगी। गांव के सगरा आश्रम पर दोनों परिवार के पांच पांच लोगों की मौजूदगी में स्वाती और अभिनव की शादी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed