फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accident

गोमती नदी में नहाते समय चार लड़कियां डूबी, एक की मौत

Fri, 03 Jun 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident
सोधनपुर गांव में परिवार से मिलने पहुंचे विधायक राजेश गौतम और जमा भीड़। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। गोमती नदी में शुक्रवार को स्नान करते समय सगी बहनों समेत चार लड़कियां पानी में डूब गई। नदी के पास मौजूद महिलाओं ने नदी से चारों लड़कियों को बाहर निकाल लिया। उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां एक युवती को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एक लड़की को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

करौंदीकलां क्षेत्र के शोधनपुर निवासी चंद्रशेखर धुरिया की 19 वर्षीय बेटी रोली शुक्रवार को अपनी छोटी बहन अंशिका (12) और बुआ की बेटी रिंकी व पूजा पुत्री महेंद्र कुमार निवासी मखापुर अंबेडकरनगर के साथ गांव के बाहर से होकर गुजरी गोमती नदी में नहाने गई थी। स्नान करते समय चारों गहरे पानी में चली गई और डूबने लगीं। नदी के किनारे कई महिलाएं मौजूद थीं। उन्होंने नदी के पानी में उतरकर चारों लड़कियों को बाहर निकाल लिया। महिलाओं की सूचना पर पहुंचे परिवारीजन सभी को लेकर कादीपुर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने रोली को मृत घोषित कर दिया। रिंकीकी हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed