फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Aam Aadmi Party staged a Halla Bol protest

Sultanpur News: आम आदमी पार्टी ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन

Sun, 18 May 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party staged a Halla Bol protest
शहर के लखनऊनाका ओवरब्रिज के पास शनिवार को  हल्ला बोल प्रदर्शन      करते आम आदमी पार्टी के कार्य
सुल्तानपुर। पाकिस्तान की कायराना हरकत और अमेरिकी राष्ट्रपति के बड़बोलेपन के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने पीओके का छोड़ा मौका... जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश गौतम की अगुवाई में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार सुबह लखनऊनाका ओवरब्रिज के नीचे जुटे और हल्ला बोल प्रदर्शन किया। ओवरब्रिज से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सब्जी मंडी पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के कहने पर युद्ध विराम कर पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) को वापस भारत में शामिल कराने का मौका गंवा दिया है। यही नहीं, भाजपा के मंत्री भी भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं जो निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में अजीत श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, अनुज दुबे, जितेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र जायसवाल, रविंद्र तिवारी, रमाशंकर गौतम, लालजी मौर्य, अरुण कुमार पाल, हरिपाल गौतम, जितेंद्र कुमार, नगीना देवी, आस मोहम्मद, अरुण पाल, राजित राम, रामचंद्र व श्याम सुंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed