फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A young man climbed onto a DJ vehicle and came into contact with a high-tension power line, resulting in his death

Sultanpur News: डीजे वाहन पर चढ़ा युवक एचटी लाइन की चपेट में आया, मौत

Mon, 09 Feb 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 09 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed onto a DJ vehicle and came into contact with a high-tension power line, resulting in his death
मेडिकल कॉलेज में पहुंचे परिजन। संवाद 
मोतिगरपुर। शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बरात के दौरान डीजे वाहन पर खड़े होकर फोटो खींच रहे युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। उसे बचाने दौड़ा दूसरा युवक भी करंट से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद बरात में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। झुलसे युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बढ़ौनाडीह गांव निवासी गंगा प्रसाद के पुत्र की बारात कादीपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा गांव जा रही थी। बरात गांव से निकलकर पांडेय बाबा से राईबीगो रोड पर स्थित एक दुकान के पास पहुंची थी। डीजे की धुन पर युवक नाच रहे थे, तभी गांव निवासी शिवा (25) डीजे पर चढ़कर मोबाइल से फोटो खींचने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजे वाहन के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से अचानक उसका संपर्क हो गया और वह करंट की चपेट में आ गया। शिवा को बचाने के लिए पाखरपुर जलालपुर (अंबेडकर नगर) निवासी रंजीत (22) दौड़ा, लेकिन वह भी करंट से झुलस गया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। रंजीत की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed