{"_id":"127-87582","slug":"Sultanpur-87582-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अफसरों के निरीक्षण की भी होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अफसरों के निरीक्षण की भी होगी समीक्षा
Sultanpur
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोडल अफसरों के निरीक्षण की भी होगी समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। समग्र लोहिया गांव में विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की भी समीक्षा होगी। हर सप्ताह नोडल अधिकारियों को अपने गांवों का भ्रमण कर रिपोर्ट देनी होगी। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
चालू वित्तीय वर्ष के समग्र लोहिया गांवों में कराए जाने वाले कार्यों के निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारियों को संबंधित विभागों से संपर्क कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। विकास विभाग के मुताबिक प्रत्येक सप्ताह नोडल अधिकारी अपने गांवों का दौरा करेंगे। निरीक्षण मेें खामी मिलने पर संबंधित विभागों को उसे दूर करने का निर्देश देते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देनी होगी। समग्र लोहिया गांवों की होने वाली साप्ताहिक समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारियों के निरीक्षण की भी समीक्षा होगी।
समीक्षा में लापरवाही मिलने पर संबंधित नोडल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीडीओ श्रीकांत मिश्र का कहना है कि कुछ नोडल अधिकारी बिना गांवों में गए रिपोर्ट दे रहे हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।