{"_id":"127-87580","slug":"Sultanpur-87580-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाइयों के लिए मांगी लंबी उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाइयों के लिए मांगी लंबी उम्र
Sultanpur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर (ब्यूरो)। भइया दूज (यम द्वितीया) पर शनिवार को बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बहनों ने भाइयों का तिलक किया और उनकी लंबी आयु व संकट मुक्ति की कामना की। भाइयों ने भी दूरदराज से बहनों के घर पहुंच तिलक पूजन कराया और बहनों को तरह-तरह के उपहार दिए।
दीपावली व प्रतिपदा के बाद पड़ने वाले भइया दूज का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धज कर दूज पूजन किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने एकत्र होकर यमराज व चंद्रमा का गोबर से प्रतीकात्मक चित्र बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यम द्वितीया की कथा सुनने के बाद प्रसाद चढ़ाकर महिलाओं ने अपने भाइयों की लंबी उम्र व भय बाधाओं से दूर रहने की कामना की। भाइयों ने बहनों के घर पहुंच उनसे तिलक-पूजन कराया और मुंह मीठा कर प्रसाद ग्रहण किया। भाइयों ने बहनों को कीमती उपहार व बधाइयां दी। दूरदराज व परदेस में रहने वाले लोगों ने बहनों के घर पहुंच परंपरा का निर्वहन किया। बच्चों में इस त्योहार को लेकर गजब का उत्साह रहा।