{"_id":"127-87573","slug":"Sultanpur-87573-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग से 15 लाख की क्षति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग से 15 लाख की क्षति
Sultanpur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वलीपुर (सुल्तानपुर)। पारा बाजार में दीपावली पर्व पर एक हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। आग लगने से बाजार में अफरातफरी मच गई। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।
बल्दीराय थानाक्षेत्र के पारा बाजार में महेश जायसवाल की हार्डवेयर एवं ऑटो पार्ट्स की दुकान है। बीते 23 अक्तूबर की रात अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से पारा बाजार में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही फायर विभाग को दी। फायर कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। पीड़ित की मानें तो आग से दुकान में रखा करीब 15 लाख रुपये का सामान राख हो गया। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।