फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। सिंचाई के दौरान एक युवक खेत में लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ। मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने जेई और लाइनमैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

किया है।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाखालिसपुर गांव निवासी राम कृपाल यादव का बेटा सुनीश कुमार उर्फ सरदार यादव (22) शुक्रवार की दोपहर अपने निजी पंपिंग सेट से धान की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में सुनीश कुमार आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि ढीले तार की सूचना कई बार जेई और लाइनमैन को दी गई। इसके बावजूद तार को कसा नहीं गया। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना के बाद एसडीएम कादीपुर राम अभिलाष, सीओ राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने जेई पीयूष सिंह और लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed