फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आइस प्लांट में अमोनिया रिसाव से हड़कंप

आइस प्लांट में अमोनिया रिसाव से हड़कंप

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर की घनी आबादी में संचालित आइस प्लांट में शुक्रवार अपराह्न अमोनिया गैस का रिसाव होने से दो युवतियां बेहोश हो गईं, जबकि डेढ़ सौ मुर्गियों की मौत हो गई। गैस के रिसाव से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। पुलिस ने प्लांट को सील कर डीएम को रिपोर्ट भेजी है। पोल्ट्री फार्म के संचालक की तहरीर पर पुलिस ने आइस प्लांट के संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के बाधमंडी इलाके में मोइनुद्दीन के पुत्र लल्लू उर्फ जलालुद्दीन ने आइस प्लांट लगाया है। घनी आबादी के बीचों-बीच लगे इस प्लांट में शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते बाधमंडी इलाके से गुजरने वालों की आंखों में जलन होने लगी और दम घुटने लगा। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाते ही नगर कोतवाल वीपी सिंह और अग्निशमन अधिकारी मदन सिंह पटेल फायर कर्मियों के साथ वहां पहुंच गए। इस बीच अमोनिया गैस की चपेट में आने से रूबीना (23) पुत्री मोहम्मद इस्लाम निवासी चिकमंडी और गुड़िया (20) बेहोश हो गईं। पुलिस कर्मियों ने दोनों युवतियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घनी आबादी के बीच हो रहे अमोनिया गैस रिसाव की सूचना पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना के बाद एसडीएम अमित सिंह भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने एहतियात के तौर पर बाधमंडी इलाके को सील कर दिया। फायर कर्मियों ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
विज्ञापन

किया। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद हालात काबू में हुए। इस बीच गैस की चपेट में आने से बाधमंडी इलाके में संचालित अनीस पुत्र अजीज खां निवासी छतौना थाना देहात कोतवाली के पोल्ट्री फार्म में 150 मुर्गियों की मौत हो गई। पुलिस ने अनीस की तहरीर पर आइस प्लांट संचालक लल्लू उर्फ जलालुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed