{"_id":"127-87292","slug":"Sultanpur-87292-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट ऑफ जारी पांचवीं काउंसलिंग कल से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कट ऑफ जारी पांचवीं काउंसलिंग कल से
Sultanpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पांचवीं काउंसलिंग सोमवार व मंगलवार को होगी। डायट में होने वाली काउंसलिंग के लिए शनिवार को कट ऑफ जारी कर दी गई। चार काउंसलिंग के बाद भी जिले में 400 पद के सापेक्ष 92 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों की तुलना में 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों की भर्ती के तहत जिले में गणित के 200 व विज्ञान के 200 पद आवंटित किए गए हैं। चार काउंसलिंग में गणित विषय की ज्यादातर सीटें तो भरी पर विज्ञान पद के लिए अभ्यर्थियों की रुचि कम ही दिखी। आवंटित पद के सापेक्ष गणित के चार व विज्ञान के 88 पद रिक्त हैं। बीएसए रमेश यादव ने रिक्त पदों के सापेक्ष शनिवार को कट ऑफ जारी की। काउंसलिंग में पद के सापेक्ष 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पटल सहायक अविनाश यादव ने बताया कि गणित विषय के लिए 20 और विज्ञान विषय के लिए 21 अक्तूबर को डायट में काउंसलिंग कराई जाएगी। इसके लिए चार टीमें बनाई गई हैं।