फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   रंगदारी न देने पर पिता-पुत्र को गोली मारी

रंगदारी न देने पर पिता-पुत्र को गोली मारी

Thu, 12 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Thu, 12 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाइक से घर लौट रहे एक व्यक्ति व उसके मासूम बेटे को चार युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों को गंभीर चोट आई है। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बच्चे को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के पीछे रंगदारी मांगने का विवाद बताया जा रहा है। यह घटना दाउदपुर गांव के पास हुई। कुड़वार थानान्तर्गत रसूलाबाद गांव निवासी इबरार उर्फ राजू बुधवार देर शाम बाइक से अपने डेढ़ वर्षीय बेटे समीर के साथ छतौना गांव से घर लौट रहा था। रास्ते में दाउदपुर गांव के समीप दो बाइक पर सवार चार लोगों ने इबरार पर गोली चला दी। गोली लगने से इबरार और समीर घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में पिता-पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने समीर को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। इबरार की मानें तो उसके भाई इब्राहिम का बिगड़ैल साढ़ू याहिया उससे रंगदारी मांग रहा था। रंगदारी न देने पर याहिया ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसे गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed